Wednesday , March 4 2026 12:52 AM
Home / Sports / केएल राहुल की टी20 टीम से छुट्टी होनी तय, श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा भी हो सकते हैं बाहर

केएल राहुल की टी20 टीम से छुट्टी होनी तय, श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा भी हो सकते हैं बाहर


भारतीय क्रिकेट टीम को नए साल में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई ने जल्द ही इस घरेलू सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि चयन समिति केएल राहुल को टी20 टीम से बाहर कर सकते हैं। वहीं टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा भी अभी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। ऐसे में उनका खेलना भी संदिग्ध लग रहा है। रोहित बांग्लादेश दौरे पर दूसरे वनडे मैच के दौरान चोट लगी थी।
बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को टीम चुनने की जिम्मेदारी है। यह वही चयन सिमित है जिसे बीसीसीआई ने पिछले महीने बर्खास्त कर दिया था। ऐसे में चेतन शर्मा का चयन समिति के रूप में बीसीसीआई के लिए यह आखिरी टास्क होगा।