Wednesday , March 4 2026 4:43 AM
Home / Sports / आईसीसी टी-20 विश्व कप में दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर पर रहेगी नजर- अंजुम चोपड़ा

आईसीसी टी-20 विश्व कप में दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर पर रहेगी नजर- अंजुम चोपड़ा

दुनिया भर में क्रिकेट का सीज़न चरम पर है और अगले कुछ दिनों में तीन बड़ी क्रिकेट प्रतिस्पर्धाओं की शुरुआत होने जा रही है। इसमें महिलाओं का आईसीसी टी-20 विश्व कप, महिलाओं की प्रीमियर लीग और भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बार्डर गावस्कर सीरीज सबसे महत्वपूर्ण हैं। एक खास बातचीत में 4 मार्च से शुरू होने जा रही विमेंस प्रीमियर लीग के बारे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने बताया कि महिलाओं के क्रिकेट पर अच्छा असर हो इसीलिए विमेंस प्रीमियर लीग शुरू की जा रही है।
साथ ही इस लीग की वजह से कई खिलाड़़ी अच्छी बातें सीखें और कई काम्पिटिशन में अच्छा खेल खेलेंगीं तो भारत का डोमेस्टिक और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और भी अच्छा होगा। विमेंस प्रीमियर लीग से इन सभी बातों में फायदा मिलेगा। साथ ही अंजुम बताती हैं कि इंटरनेशनल एक्सपोसर जितना बढ़ेगा, हमारी लड़कियों को उतना ही फायदा मिलेगा। पिछले दिनों अंडर-19 महिला टीम ने विश्व कप जीता था। इनमें से भी कई प्रतिभावान खिलाड़ी विमेंस प्रीमियर लीग में देखने को मिल सकते हैं। इस पर अंजुम बताती हैं कि युवा खिलाड़ी जब टीम के माहौल में रहेंगी, सीनियर और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करेंगी तो युवा खिलाड़ी और ज्यादा चीजे़ं पिक कर पाएंगीं। उनके लिए ये सभी बातें बहुत अच्छी रहेंगी। अगर बच्चे टीम के साथ खेलते हैं और प्रैक्टिस करते हैं तो वो जाकर जब डोमेस्टिक खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करेंगे और इंफोर्शमेशन शेयर होंगी। अगर अंडर-19 का बच्चा ये चीजें जल्दी सीखता है तो ये और भी ज्यादा अच्छा होगा। विमेंस प्रीमियर लीग के शुरू होने से महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को आर्थिक रुप से भी मजबूती मिलेगी। इस पर अंजुम बताती हैं कि महिला आईपीएल की वजह से हर खिलाड़ी अपने खेल को और सीरीयस लेगा और उसे करियर आप्शन मिलेगा और अगर वे खेल के साथ जुड़े हैं तो उन्हें कुछ जरूर मिलेगा और इस बात का इसेंटिवाइज़ेशन होता है। ये बातें कुल मिलाकर बहुत अच्छा असर डालती हैं।साथ ही इससे सोशल सेक्योरिटी और फाइनेंशियल सेक्योरिटी भी और बेहतर होती है।
10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पर अंजुम बताती हैं कि सभी 10 टीमों के बराबर के चांस होंगे क्योंकि टी20 का फार्मेट है। साथ ही वे बताती हैं कि पेपर पर देखें या फिर पिछले कुछ वर्षों के प्रदर्शन को देंखें तो ऑस्ट्रेलिया खिताब का तगड़ा दावेदार हैं। और अभी हाल ही में हमने भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज भी देखी थी जिसमें काफी कांटे की टक्कर हुई। साथ ही अंजुम ये भी बताती हैं कि जब नॉक आऊट मुकाबले होते हैं तो दोनों ही टीमें बराबरी से शुरू करती हैं। वे बताती हैं कि भारतीय टीम का चांस बिल्कुल है। और हमारी टीम एक-एक कदम रखकर आगे तक जाएगी। और जितना जल्दी वो लय में आए उतना अच्छा होगा। वहीं इस वर्ल्ड कप में किन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी, इस सवाल के जवाब में अंजुम बताती हैं कि उनकी नज़रें दीप्ति शर्मा पर खास तौर पर रहेगी क्योंकि उनका बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है लाईन अप में। साथ ही हरमनप्रीत कौर से भी काफी उम्मीदें होंगी।
वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी गुरूवार से शुरू होने जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज पर अंजुम बताती हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इस सीरीज के अंक बहुत जरूरी है भारतीय टीम के लिए, उस लिहाज से ये सीरीज बहुत जरूरी है। इस सीरीज में एक मैच भी जीतेंगे तो हमारे अंक बढ़ेंगें और ऑस्ट्रेलिया के नहीं बढ़ेंगे। तो एक या दो टेस्ट मैच भी भारत जीतता है और बाकी ड्रॉ होंगे तो भी ठीक होगा। इस सीरीज में भारत के कितने चांस होंगे, इस सवाल पर अंजुम बताती हैं इस सीरीज में दोनों ही टीमों की क्वालिटी अच्छी है। उनके अनुसार भारतीय टीम बल्लेबाजी पर बहुत रिलाय करेंगीं। क्योंकि अच्छी पिच दोनों ही टीमों के लिए एक समान होगी और चैलेंजिंग विकेट पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी खरी उतर पाएगी। साथ ही उनके अनुसार हमारी गेंदबाजी अच्छी है औऱ वेरायटी भी अच्छी है। साथ ही अंजुम बताती हैं कि सलामी बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल अच्छे फार्म में चल रहे हैं तो उन्हें ही बल्लेबाजी की शुरुआत करनी ही चाहिए। साथ ही केएल राहुल और रोहित शर्मा में से कोई एक शुभमन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं विकेटकीपिंग के सवाल पर अंजुम बताती हैं कि केएस भरत और ईशान किशन के बीच में किसी को मौका मिल सकता है। अपनी बात को विराम देने से पहले अंजुम ने बताया कि इस सीरीज पर कोई भी भविष्यवाणी करना मुश्किल है।