
कुछ दिनों पहले परिणीति चोपड़ा लगातार कई बार आम आदमी पार्टी के नेता एमपी राघव चड्ढा के साथ नजर आई हैं। पहली बार वे दोनों डिनर पर साथ दिखे थे और फिर दोनों एकसाथ लंच पर भी जाते नजर आए। बस तभी से दोनों को लेकर ये अफवाह उड़ चली हैं कि ये रिलेशनशिप में हैं और शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। अब खबर ये ही कि परिणीति और राघव अप्रैल के फर्स्ट वीक में ही सगाई करने जा रहे हैं। वहीं सगाई की रस्म काफी प्राइवेट तरीके से रखने की बात कही गई है।
सगाई की अफवाहों के बीच राघव और परिणीति एक बार फिर साथ एयरपोर्ट पर दिखे थे। उड़ती हुई खबरें ये भी हैं कि दोनों दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं और इसी आयोजन के लिए दोनों दिल्ली रवाना हुए थे।
एयरपोर्ट पर दोनों चश्मे में नजर आए – एयरपोर्ट पर परिणीति ब्लैक आउटफिट में थीं और दोनों चश्मे में नजर आए। परिणीति ने अपनी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में लिखा है- चश्मिस।
परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई में – बता दें कि इस वक्त परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी मुंबई में हैं। प्रियंका के साथ निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी हैं। बताया जा रहा है कि वे लोग भी जल्द ही मुंबई पहुंचेंगे। मीरा चोपड़ा और कपल के क्लोज फ्रेंड्स इस मौके पर शामिल हो सकते हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी हफ्ते करने जा रहे हैं सगाई? प्रियंका चोपड़ा के भी दिल्ली आने की है तैयारी!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website