Saturday , April 4 2026 11:51 PM
Home / Sports / Big Bash League: क्रिस लिन्न की धमाकेदार पारी से उड़ा सिडनी थंडर

Big Bash League: क्रिस लिन्न की धमाकेदार पारी से उड़ा सिडनी थंडर

3
सिडनी: बिग बैश लीग के आठवें मुकाबले में ब्रिसबेन हीट ने सिडनी थंडर को 3 विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली। ब्रिसवेन की तरफ से क्रिस लिन्न ने 48 गेंदो का सामना करते हुए 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 शानदार छक्के जड़े। ब्रिसबेन हीट ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने पहला मुकाबला एडिलेट स्ट्राइकर को 10 विकेट से हराकर जीता था।

ब्रिसवेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सिडनी थंडरन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुक्सान पर 157 रन बनाए। 157 रनों का पीछा करते हुए ब्रिसबेन हीट की टीम ने क्रिस लिन्न के बदौलत मैच की 2 गेंदे रहते हुए मैच जीता। सिडनी थंडर ने अब तक 2 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें दोनों मैचों के दौरान हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *