
जिम्बाब्वे के महान क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। स्ट्रीक अपने समय के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक थे। उन्होंने 65 टेस्ट और 189 वनडे मैचों में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया। इंटरनेशनल क्रिकेट में 4933 रन बनाने के साथ ही अपने देश के लिए 455 विकेट लिए। स्ट्रीक आज तक जिम्बाब्वे के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 1000 रन और 100 विकेट और वनडे में 2000 रन और 200 विकेट का डबल बनाया है।
क्या रही स्ट्रीक के मौत की वजह?- हीथ स्ट्रीक की मौत कैंसर की वजह से हुई है। मई में पहली बार खबर आई थी कि स्ट्रीक कैंसर से जूझ रहे हैं। उनकी हालत काफी खराब बताई जा रही थी। पहले यूके और फिर दक्षिण अफ्रीका में उनका इलाज चल रहा था। इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात लायंस जैसी टीमों के कोचिंग स्टाफ का भी अहम हिस्सा रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश और जिम्बाब्वे को कोचिंग दी।
Home / Sports / जिम्बाब्वे के सबसे बड़े क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक ने दुनिया को कहा अलविदा, क्या रही उनके मौत की वजह?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website