Saturday , April 20 2024 2:40 PM
Home / News / मिस्र में ईसाइयों से भरी बस पर गोलीबारी, 23 की मौत

मिस्र में ईसाइयों से भरी बस पर गोलीबारी, 23 की मौत


काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा के मिनया प्रांत में आज बसों और ट्रक से चर्च जाते समय अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में कॉप्टिक ईसाई समुदाय के 23 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

प्रांतीय गवर्नर, इसाम अल-बेदाई ने बताया कि ईसाई लोगों के समूह दो बसों और एक ट्रक से चर्च जा रहे थे तभी यह घटना हुई। इस क्षेत्र में अल्पसंख्यक ईसाइयों के काफी घर हैं। मिस्र की कुल 9 करोड़ 20 लाख की जनसंख्या में 10 प्रतिशत से अधिक की आबादी कॉप्टिक ईसाई समुदाय के लोगों की है। हाल के महीनों में इन पर लगातार हमले हुए हैं। दिसंबर से काहिरा,अलेजेंड्रिया और टांटा शहरों के चर्चों में हुए बम विस्फोट एवं हमलों में 70 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। आज के हमले की अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है।