Friday , May 15 2026 10:25 PM
Home / News / कंप्रोमाइज्ड पीएम ने ट्रेड डील नहीं, अडानी की रिहाई का सौदा किया; प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

कंप्रोमाइज्ड पीएम ने ट्रेड डील नहीं, अडानी की रिहाई का सौदा किया; प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी की ट्रेड डील को लेकर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि कंप्रोमाइज्ड पीएम ने ट्रेड डील नहीं, अडानी की रिहाई का सौदा किया। राहुल गांधी का यह आरोप तब आया है जब न्यूयॉर्क टाइम्स की में दावा किया गया कि अमेरिकी न्याय विभाग उद्योगपति और अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी के खिलाफ आरोप वापस लेने पर विचार कर रहा है।
दरअसल, अमेरिकी सुरक्षा आयोग (एसईसी) ने पहले आरोप लगाया था कि गौतम अदानी, सागर अदानी और अन्य ने भारत में सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 2020 से 2024 के बीच 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की रिश्वतखोरी की साजिश रची थी। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिकी न्याय विभाग अब इन आरोपों को पूरी तरह से वापस लेने की योजना बना रहा है।