Thursday , June 25 2026 12:36 AM
Home / Entertainment / एक रात रहस्यमयी घटना, ओक स्ट्रीट पर दहशत, घर के अंदर भी खौफ

एक रात रहस्यमयी घटना, ओक स्ट्रीट पर दहशत, घर के अंदर भी खौफ

ऐन हैथवे और इवान मैकग्रेगर की अपकमिंग फिल्म ‘द एंड ऑफ द ओक स्ट्रीट’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जहां सड़कों पर ही नहीं बल्कि घर के कोने में भी दहशत है। इस ट्रेलर को देखकर लोगों ने कहा है कि ये जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ से कहीं बेहतर फिल्म लग रही है।
‘वार्नर ब्रदर्स’ की ये फिल्म भारत में अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 2 मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत ओक स्ट्रीट की सड़कों पर मची तबाही की झलकियों से होती है। जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर बेतहाशा दौड़ रहे हैं।
एक रहस्यमयी घटना और ओक स्ट्रीट की दुनिया पूरी तरह से बदल गई – ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक रात, एक रहस्यमयी घटना और ओक स्ट्रीट की दुनिया पूरी तरह से बदल चुकी होती है। रात एक तेज और अजीब सी लाइट दिखती है और घर का डॉगी उसे देखकर भौंक रहा है। किसी को लगता है कि ये हेलिकॉप्टर की लाइट्स है तो कोई मजाक में यूएफओ और एलियन की बातें कहता है।
जिंदा रहने का एक ही रास्ता है – लेकिन ये मजाक उसी वक्त तगड़े झटके में बदल जाता है, जब सबको सच्चाई का पता लगता है। वहां रह रहे परिवारों को जल्द ही एहसास होता है कि इस भयानक और पूरी तरह बदल चुकी जगह में जिंदा रहने का एक ही रास्ता है- हर हाल में एक-दूसरे का साथ देना है।
ऐन हैथवे और ईवान मैकग्रेगर लीड रोल में – ऐन हैथवे और ईवान मैकग्रेगर की इस फिल्म ‘दी एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ में मैसी स्टेला और क्रिश्चिपन कॉनवे भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म के लेखक और निर्देशक डेविड रॉबर्ट मिशेल हैं। इसके निर्माता हैं जे.जे. अब्राम्स, हत्रा मिंगडेला, जॉन कोहेन, डेविड रॉबर्ट मिचेल, मैट जैक्सन और टॉमी हार्पर। वहीं क्रिस बेंडर, जेक वाइनर, जोएन ली और लौएन स्टोनब्रेकर्स फिल्म के एग्जेक्यूटिव प्रड्यूसर।
भारत में आईमैक्स में रिलीज होगी – कैमरे के पीछे डेविड रॉबर्ट मिशेल की टीम में सिनेमेटोग्राफी डायरेक्टर माइकल जियोलाकिस, प्रोडक्शन डिज़ाइनर माया शिमोगुची, एडिटर जॉन एक्सलरेंड, संगीतकार माइकल जियाकिनो और कॉस्ट्यूम डिजाइनर एरिन बेनैक शामिल हैं। वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स प्रस्तुत, बैड रोबोट प्रोडक्शन, जैक्सन पिक्चर्स प्रोडक्शन और डेविड रॉबर्ट मिशेल की फिल्म ‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ अगस्त में भारत में आईमैक्स में रिलीज होगी।
लोगों ने कहा- हॉलीवुड का असली सिनेमा – इस ट्रेलर को देखकर लोगों ने कहा है- बहुत अच्छी फिल्म रिलीज हो रही है, अद्भुत है। एक और ने कहा- हॉलीवुड का असली सिनेमा वापस आ गया है। एक और ने कहा- इस साल की सबसे बेहतरीन डायनासोर फिल्म। एक और ने कहा- यह ओरिजिनल जुरासिक पार्क की याद दिलाता है।