Wednesday , November 11 2026 4:00 AM
Home / Uncategorized / बांग्लादेश और पाकिस्तानी सेना के बीच हुआ ‘A2AST Act’ समझौता, ये क्या है, भारत के लिए चिंता की बात?

बांग्लादेश और पाकिस्तानी सेना के बीच हुआ ‘A2AST Act’ समझौता, ये क्या है, भारत के लिए चिंता की बात?


बांग्लादेश और पाकिस्तान की सेना के बीच ‘A2AST Act’ समझौता को अमल में लाने के लिए उच्च स्तरीय बातचीत शुरू हो गई है। इसका मकसद दोनों देशों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने के लिए एक ढांचा तैयार करना है जो संस्थागत होगा। बांग्लादेश के लिए इसका पहला लक्ष्य सीमा सुरक्षा को मजबूत करना और अपने दोनों पड़ोसी दशों से जबरन लोगों को वापस भेजे जाने की घटना को रोकना है। बांग्लादेश आरोप लगाता है कि भारत ‘घुसपैठियों’ को बिना जानकारी दिए सीमा से जबरदस्ती भेज रहा है।
कल यानि 9 नवंबर को ढाका में दोनों देशों की सेनाओं के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है। इस दौरान A2AST Agreed Act को पूरी तरीके से लागू करने के लिए समीक्षा बैठक की गई।
इस बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला और उनके साथ चार अधिकारी ढाका में मौजूद हैं। बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सशस्त्र बल प्रभाग के प्रधान स्टाफ अधिकारी (PSO) लेफ्टिनेंट जनरल मीर मुशफिकुर रहमान कर रहे हैं। इस समझौते के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेशी सेना को युद्ध की स्थिति में विरोधी देशों से जुड़ी खुफिया जानकारियां मुहैया कराएगा। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना बांग्लादेशी सेना को सैन्य रणनीतिक और ऑपरेशन जानकारियों भी उपलब्ध करवाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने बांग्लादेशी सेना के सामने तुर्की के एक ड्रोन का भी प्रदर्शन किया। इसके अलावा आज पाकिस्तानी सेना के अधिकारी बांग्लादेश के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CGS), लेफ्टिनेंट जनरल मैनुर रहमान से मिलने वाले हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी डेलिगेशन अहसान मंज़िल जाएगा। ये नवाब सलीमुल्लाह से जुड़ा ऐतिहासिक घर है जो ऑल-इंडिया मुस्लिम लीग के प्रमुख संस्थापक लोगों में से एक थे।