
अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि ईरान में संघर्ष को खत्म करने के लिए चल रही इन बातचीत के नतीजे के तौर पर अब्राहम अकॉर्ड्स का विस्तार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमारे अरब और मुस्लिम सहयोगी अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने पर राजी होते हैं तो यह मध्य-पूर्व के इतिहास के सबसे अहम समझौतों में से एक बन जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अब्राहम समझौते में कुछ और देशों के शामिल होने की संभावना अपनी पोस्ट में जताने के बाद ग्राहम ने ये बात कही है।
लिंडसे ग्राहम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सऊदी अरब, कतर और पाकिस्तान का ‘अब्राहम अकॉर्ड्स’ में शामिल होना इस इलाके और पूरी दुनिया के लिए जबरदस्त बदलाव लाने वाला कदम होगा। यह राष्ट्रपति ट्रंप का एक बहुत ही शानदार कदम है। सऊदी अरब और बाकी देशों को इस पर सोचना चाहिए। वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनको इससे नुकसान उठाना पड़ेगा।
सऊदी अरब, कतर और पाकिस्तान को ‘अब्राहम अकॉर्ड्स’ में शामिल होना चाहिए। अब समय आ गया है कि एक नए मध्य-पूर्व के लिए काम हो। इन देशों को इस तरफ चलना चाहिए। ये ऐसा नहीं करते हैं तो इसका हमारे भविष्य के रिश्तों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा और यह शांति प्रस्ताव नामंजूर माना जाएगा। डसे ग्राहम
मध्य पूर्व को बदलना होगा: ग्राहम – सऊदी अरब और बाकी देशों से अपील करते हुए ट्रंप के करीबी लिंडसे ग्राहम ने कहा कि अब समय आ गया है कि एक नए मध्य-पूर्व के भविष्य के लिए हिम्मत दिखाएं। जैसा राष्ट्रपति ट्रंप ने सुझाव दिया है, अगर आप अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होंगे तो अरब-इजरायल संघर्ष को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे।
सऊदी अरब और बाकी देश अगर आप राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुझाव के मुताबिक इस रास्ते पर चलने से मना करते हैं तो इसका हमारे भविष्य के रिश्तों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। यह शांति प्रस्ताव नामंजूर मान लिया जाएगा। इसके अलावा इतिहास इसे एक बहुत बड़ी भूल के तौर पर याद रखेगा।
Home / News / ‘ईरान से डील में हो अब्राहम अकॉर्ड का विस्तार’, डोनाल्ड ट्रंप के करीबी ने सऊदी अरब-पाकिस्तान को चेताया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website