Tuesday , April 21 2026 9:05 PM
Home / News / होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी के बीच शी जिनपिंग ने दिया 4-प्वाइंट का शांति प्रस्ताव, ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा ईरान युद्ध

होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी के बीच शी जिनपिंग ने दिया 4-प्वाइंट का शांति प्रस्ताव, ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा ईरान युद्ध


चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ईरान युद्ध खत्म करने के लिए चार प्वाइंट का प्रस्ताव रखा है। जिनपिंग ने मंगलवार को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बीजिंग में बैठक के दौरान पश्चिम एशिया में स्थायी शांति पर जोर दिया। चीन का यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब इस्लामाबाद वार्ता फेल होने के बाद अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया है। साथ ही डोनल्ड ट्रंप ने जल्द ही ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता की बात कही है।
शी जिनपिंग ने पश्चिम एशिया में शांति की अपील करते हुए अमेरिका के होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के अमेरिकी फैसले की कड़ी आलोचना की है। जिनपिंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन के अधिकार की रक्षा बहुत जरूरी है। दुनिया को जंगल के कानून की तरफ नहीं लौटने दिया जा सकता है। आइए जानते हैं कि जिनपिंग की ओर से कौन से चार प्वाइंट दिए गए हैं।
ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा: ट्रंप – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ आमने-सामने की बातचीत के दूसरे दौर का संकेत दिया है। इसकी मेजबानी एक बार फिर पाकिस्तान कर सकता है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसी हफ्ते ईरान से बातचीत और कोई समझौता होने का संकेत दिया है।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद अमेरिका ने होर्मुज में नाकेबंदी की है। सोमवार शाम से अमेरिकी नेवी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरानी बंदरगाहों को ब्लॉक किया है। हालांकि चीन जैसे देशों ने इस नाकेबंदी की परवाह ना करते हुए अपने जहाजों को गुजारा है।