Sunday , August 16 2026 9:30 PM
Home / Sports / हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के चेहरे लटके, बांग्लादेश ने जमकर मनाया यागदार जीत का जश्न

हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के चेहरे लटके, बांग्लादेश ने जमकर मनाया यागदार जीत का जश्न


बांग्लादेश ने रविवार को यहां दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन ही नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। यह उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर पहली और कुल मिलाकर दूसरी जीत है। इस जीत के बाद बांग्लादेश की टीम ने जमकर जश्न मनाया तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निराश नजर आए।
मोमिनुल हक ने विनिंग शॉट खेला – बांग्लादेश को चौथी पारी में जीत के लिए सिर्फ 57 रनों का लक्ष्य मिला था। 15वें ओवर में बाएं हाथ के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने ब्यू वेबस्टर के खिलाफ विनिंग चौका मारा। मोमिनुल और उनके साथी बल्लेबाज शादमान इस्लाम का मैदान पर जश्न सामान्य ही था।
डगआउट में जमकर जश्न – बांग्लादेश की जीत के बाद डगआउट में जमकर जश्न मनाया। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के साथ ही पूरी टीम झूम उठी। सभी एक दूसरे को हाई फाइव दे रहे थे। इसके साथ ही स्टेडियम में मौजूद बांग्लादेशी फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
फैंस के साथ खिलाड़ियों ने फोटो लिए – मैच के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी जश्न मनाया फैंस के पास भी पहुंचे। स्टैंड्स में मौजूद बांग्लादेशी फैंस के साथ खिलाड़ियों ने सेल्फी और फोटो भी खींचवाए। बांग्लादेश की SENA देशों में टेस्ट में यह सिर्फ दूसरी ही जीत है।
पहली पारी में बांग्लादेश को 428 रनों की बढ़त थी – बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में सिर्फ 198 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद टीम ने 426 रन बनाकर 228 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। कैमरून ग्रीन के शतक के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 284 रन ही बना सकी।
हसन म​हमूद जीत के हीरो – दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन महमूद बांग्लादेश की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजों को आउट किया। दूसरी पारी में 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता।
ऑस्ट्रेलिया के लिए हार पचाना मुश्किल -ऑस्ट्रेलिया दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम है। टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में भी पहले नंबर पर है। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के चेहरे पर निराशा साफ नजर आ रही थी।