
सितंबर महीने में, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपनी न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान, अमेरिका में इजराइल के प्रभावशाली लॉबी समूह, अमेरिकन ज्यूइश कांग्रेस के अध्यक्ष डैनियल रोसेन से मुलाकात की थी। मिस्र में असीम मुनीर की मोसाद और सीआईए अधिकारियों से मुलाकात हुई थी। ट्रंप, अब्राहम अकॉर्ड से इस्लामिक देशों को जोड़ रहे हैं।
दशकों से यहूदियों के खिलाफ नफरत उगलने वाला पाकिस्तान अब इजरायल के साथ रिश्ते सामान्य करने लगा है। जिस तरह के जियो-पॉलिटिकल हालात बनते दिख रहे हैं, वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान अब्राहम अकॉर्ड पर दस्तखत करे और इजरायल को मान्यता देने वाला एक और इस्लामिक देश बन जाए। इसीलिए सवाल ये हैं कि जिस गाजा को लेकर पिछले कई सालों से पाकिस्तान, घड़ियाली आंसू बहाते आया है, वो क्या डोनाल्ड ट्रंप के हाथों से मिलने वाले दो-चार डॉलर के लिए सूख गये हैं?
दरअसल, इजरायल और पाकिस्तान हाल ही में कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से लगातार संपर्क विकसित करते दिखाई दे रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण लंदन में वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट मेला है। जहां शहबाज शरीफ के पर्यटन सलाहकार सरदार यासिर इलियास खान और इजराइली पर्यटन महानिदेशक माइकल इजाकोव के बीच मुलाकात हुई है। पाकिस्तानी अधिकारी अब तक किसी इजरायली अधिकारी से सार्वजनिक मुलाकात से बचते रहे हैं। इससे पहले मिस्र में भी पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के कुछ अधिकारियों से सीक्रेट मुलाकात की थी, जिसनें अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के अधिकारी भी शमिल थे।
Home / News / गाजा के मुसलमानों से धोखा! यहूदी देश इजरायल को मान्यता देगा पाकिस्तान? इजरायली अधिकारियों से मिले शहबाज के सलाहकार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website