Wednesday , September 16 2026 10:18 AM
Home / News / ब्रिटिश एयरवेज की मुंबई-लंदन उड़ान को बाकू के लिए मोड़ा गया

ब्रिटिश एयरवेज की मुंबई-लंदन उड़ान को बाकू के लिए मोड़ा गया


लंदन: मुंबई से रवाना हुई और यहां के हीथ्रो हवाईअड्डे पर उतरने वाली ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान सोमवार शाम ‘‘सामान्य आपात स्थिति’’ की घोषणा के बाद अजरबैजान के बाकू के लिए मोड़ दी गई।

बीए198 उड़ान में सवार यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियर विमान में तकनीकी खामी को ठीक करने में लगे हुए हैं और ठीक होने के बाद विमान दोबारा लंदन के लिए उड़ान भरेगी। विमान इससे पहले मुंबई से तीन घंटे 40 मिनट की देरी से रवाना हुई थी। एक यात्री ने ट्वीट किया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान के यात्री ‘‘बाकू में फंसे’’ हैं। खराबी की वजह से विमान के फस्र्ट क्लास केबिन में धुंआ उठा था।