Tuesday , March 28 2023 8:22 AM
Home / News / फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति को देहांत के 27 वर्ष बाद दफनाया, दी 21 तोपों की सलामी

फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति को देहांत के 27 वर्ष बाद दफनाया, दी 21 तोपों की सलामी

13
मनीला। फिलीपींस के पूर्व भ्रष्ट तथा तानाशाह राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस को मरने के 27 वर्ष बाद शुक्रवार को मनीला में चुपचाप किंतु पूरे सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी देने के बाद दफन कर दिया गया।
मार्कोस ने 1965 से 1986 तक फिलीपींस पर शासन किया था। वर्ष 1986 में जनता के विद्रोह के बाद उन्हें हटा दिया गया था। वे हवाई द्वीप भाग गए थे, जहां 1989 में उनका देहांत हो गया था। मार्कोस का पार्थिव शरीर 1993 में फिलीपींस लाया गया था और उसके बाद उसे फ्रीज में रखा गया था।
लोकतंत्र समर्थक नाराज – उनके पार्थिव शरीर के सम्मान से लोकतंत्र के समर्थकों को गहरा धक्का लगा। उन्हें इस प्रकार दफन किये जाने का कई संगठनों ने विरोध किया। मार्कोस ने 1972 में देश में मार्शल लॉ लागू किया था। गौरतलब है कि उस समय फिलीपींस का विदेशी कर्ज 2.67 अरब डॉलर था, जो 1986 में बढ़कर 28.2 अरब डालर हो गया था।

About indianz xpress

Pin It on Pinterest

Share This