Sunday , June 21 2026 12:56 AM
Home / Spirituality / घर में धूपबत्ती जलाइए दिमाग से तनाव भगाइए

घर में धूपबत्ती जलाइए दिमाग से तनाव भगाइए


घर में धूपबत्ती जलाने से हर तरह की नकारात्मक शक्ति दूर हो जाती है। इसके साथ ही मानसिक तनाव भी दूर होता है। वास्तु के अनुसार घर में धूपबत्ती जलाना काफी अच्छा माना जाता है।
– यदि घर में सुबह और शाम कर्पूर और लौंग के मिश्रण की धूपबत्ती जलाएं तो सभी तरह के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही घर में धन की कमी नहीं रहती है
– पीली सरसों, गुग्‍गल, लोबान, गौघृत को मिलाकर धूपबत्ती बनाएं और शाम के समय जलाएं। ऐसा करने से घर में सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी।
– सप्‍ताह में एक या दो बार नीम के पत्‍ते की धूनी जलाएं। इससे सभी तरह के जीवाणु नष्‍ट हो जाएंगे।
– घर में पैसा नहीं टिकता हो तो रोजाना मां काली के आगे एक धूपबत्‍ती लगाएं। हर शुक्रवार को काली के मंदिर में जाकर पूजा जरूर करें।