Saturday , September 5 2026 1:12 PM
Home / Sports / विराट कोहली को डेविड वॉर्नर ने कहा ‘बूढ़ा’, कप्तान ने दिया बड़ा ही रोचक जवाब

विराट कोहली को डेविड वॉर्नर ने कहा ‘बूढ़ा’, कप्तान ने दिया बड़ा ही रोचक जवाब


भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) फिलहाल मुंबई में हैं और वहां का मौसम शानदार है। कप्तान ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह किताब पढ़ते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा- मुंबई में शानदार मौसम। मुंबई मानसून (Monsoon In Mumbai) के अपने पहले उचित अनुभव की शुरुआत का आनंद उठाते हुए। कुछ पढ़ना शुरू करने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है।

इस तस्वीर पर साउथ अफ्रीकी पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (Ab De Villiers) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) समेत ढेरों लोगों ने कॉमेंट किया। डेविड वॉर्नर ने तो विराट के सफेद बालों की ओर इशारा करते हुए बूढ़ा करार दिया। उन्होंने लिखा- मेरे युवा मित्र आपकी दाढ़ी में कुछ सफेद बाल दिखाई दे रहे हैं। वॉर्नर ने इसके साथ ही इमोजी भी पोस्ट की। फैन्स को भी दिग्गज बल्लेबाज का विराट को ट्रोल करने का अंदाज पसंद आया।
दूसरी ओर, विराट कोहली ने इसका जवाब बड़ा ही रोचक अंदाज में दिया। उन्होंने लिखा- यह बुद्धिमत्ता है मित्र। उल्लेखनीय है डेविड वॉर्नर इस महामारी कोरोना वायरस के दौर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं।

विराट कोहली

बता दें कि कोरोना वायरस के बाद से क्रिकेट बंद है और उसे वापस ट्रैक पर लाने के लिए आईसीसी प्रयासरत है। टी-20 वर्ल्ड कप और इंडियन प्रीमियर लीग जैसे अहम टूर्नमेंट्स के आयोजनों पर तलवार लटकी हुई है।