Wednesday , November 11 2026 4:00 AM
Home / Uncategorized / यूएई के BAPS मंदिर में दिखी दिवाली की धूम, शेख नाहयान ने भी पहुंचकर जलाया दीया

यूएई के BAPS मंदिर में दिखी दिवाली की धूम, शेख नाहयान ने भी पहुंचकर जलाया दीया


संयुक्त अरब अमीरात में दिवाली धूमधाम से मनाई गई है। खासतौर से अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर में त्योहार की जबरदस्त रौनक देखने को मिली है। यहां ना सिर्फ हजारों लोग बल्कि खुद शेख नहयान बिन मुबारक भी दिवाली के मौके पर मंदिर पहुंचे। संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार के सदस्य शेख नाहयान देश की सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने मंदिर पहुंचकर यूनिटी ऑफ लाइट्स का उद्घाटन किया और लोगों से मिलकर दिवाली की मुबारकबाद दी।
BAPS की ओर से बताया गया है कि दिवाली मनाने के लिए शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान हजारों लोगों के साथ शामिल हुए। वडियो में अल नहयान को मंदिर के पुजारियों और आम लोगों से मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान मंदिर को शानदार तरीके से सजाया गया। दिवाली पर यहां करीब 30,000 लोग आए। इस दौरान सभी धर्मों के लोग यहां दिवाली मनाते देखे गए।
यूएई में मनाई गली दिवाली – शेख नहयान के बीपीएस मंदिर पहुंचने और दिवाली मनाने के अलावा भी यूएई में कई जगहों पर इस दौरान कार्यक्रम किए गए। UAE प्रेसिडेंट मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने रविवार को UAE और दुनियाभर में दिवाली का त्योहार मना रहे लोगों को शुभकामनाएं दीं। बुर्ज खलीफा से भी लोगों को दिवाली की बधाई दी गई।
यूएई के अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर का साल 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। इसके बाद मार्च में मंदिर को आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। ये बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था ने निर्मित और प्रबंधित 1,200 मंदिरों में से एक है। आम दिनों में भी यूएई में रहने वाले हिंदू यहां बड़ी संख्या में जाते हैं।
यूएई के अबू धाबी में इस विशाल मंदिर के लिए जमीन यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने दान में दी है। इसकी ऊंचाई 32.92 मीटर , लंबाई 79.86 मीटर और चौड़ाई 54.86 मीटर है। मंदिर के बाहरी हिस्से में 96 घंटियां लगाई गई हैं और मंदिर में सात शिखर हैं। इसकी दीवारों पर रामायण, शिव पुराण और भगवान जगन्नाथ की यात्रा को दर्शाया गया है।