Thursday , May 28 2026 5:29 PM
Home / Business & Tech / फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के सब्सक्रिप्शन की घोषणा, पैसे देकर यूज कर पाएंगे नए फीचर्स

फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के सब्सक्रिप्शन की घोषणा, पैसे देकर यूज कर पाएंगे नए फीचर्स


Meta ने दुनिया भर के इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है। इसके तहत व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक का पेड प्लान लेने वाले यूजर्स कुछ खास फीचर्स को एक्सेस कर पाएंगे। यह बिल्कुल एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के पेड सब्सक्रिप्शन की तरह है। सभी ऐप्स के प्लस वर्जन में यूजर्स को कई कस्टमाइज करने योग्य फीचर्स मिलेंगे, जो आम यूजर्स को नहीं मिलते हैं। इसे देखकर लग रहा है कि मेटा अब रेवेन्यू के लिए सिर्फ विज्ञापनों पर ही निर्भर नहीं है।
इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप प्लस – बुधवार को मेटा ने घोषणा की कि वह अब सभी लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप्स इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और फेसबुक के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान दुनिया भर में शुरू कर रहा है। वहीं, बिजनेस, क्रिएटर्स और Meta AI यूजर्स के लिए नए सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।
आने वाले हैं और भी सब्सक्रिप्शन – इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और फेसबुक प्लस के अलावा मेटा और भी सब्सक्रिप्शन लाने की तैयारी में है, जिनकी टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। इसमें क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए प्रोफेशनल प्लान और सभी यूजर्स के लिए AI फोकस्ड प्लान शामिल हैं। इन नई टेस्टिंग को Meta One के नाम दिया जाएगा।
स्टोरीज के लिए खास फीचर्स- इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स को यह देखने की सुविधा मिलेगी कि कुल कितने लोगों ने उनकी स्टोरी को दोबारा देखा है।
साथ ही, स्टोरीज के लिए “Close Friends” ऑप्शन के साथ-साथ अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट बनाने की सुविधा भी मिलेगी।
यूजर्स हफ्ते में एक बार किसी स्टोरी को ज्यादा व्यूज पाने के लिए स्पॉट लाइट भी कर पाएंगे।
स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक रख पाएंगे। बिना व्यूवर के तौर पर किसी भी स्टोरी का प्रीव्यू देख पाएंगे।
अपनी Story Viewer लिस्ट में यह सर्च कर पाएंगे कि कौन देख रहा है।
अन्य सुविधाएं-इसके अलावा, यूजर्स सीधे अपनी प्रोफाइल पर पोस्ट भी कर पाएंगे और बिना अपने फॉलोअर्स की फीड पर दिखे उसे हाईलाइट कर पाएंगे।
इसके अलावा भी कई फीचर्स हैं। जैसे स्टोरीज के लिए सुपर हार्ट एनिमेटेड रिएक्शन्स, कस्टम ऐप आइकन्स, प्रोफाइल बायो के लिए कस्टमाइजेबल फॉन्ट्स और आपकी प्रोफाइल के लिए एक्स्ट्रा पिन्स का एक्सेस।
व्हाट्सऐप प्लस में मिलते हैं कुछ अन्य फीचर्स – फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लस एक जैसे ही फीचर्स ऑफर करता है।हालांकि, WhatsApp Plus कुछ दूसरे फीचर्स भी देता है। जैसे ऐप थीम्स, कस्टम रिंगटोन्स, एक्स्ट्रा पिन चैट्स, लिस्ट कस्टमाइजेशन, प्रीमियम स्टिकर्स और भी बहुत कुछ।
​मेटा की प्रोडक्ट हेड Naomi Gleit ने की घोषणा – इस लॉन्च के साथ ही Meta का कहना है कि वह और भी ज्यादा सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग शुरू करेगा।
Meta AI यूजर्स के लिए वह दो प्लान टेस्ट करेगा। Meta One Plus की कीमत 7.99 डॉलर प्रति महीना और Meta One Premium की कीमत 19.99 डॉलर प्रति महीना होगी। इन दोनों में फीचर्स तो एक जैसे ही होंगे, लेकिन प्रीमियम प्लान में ज्यादा कंप्यूट वाली क्वेरीज के लिए ज्यादा कैपेसिटी मिलेगी।
सब्सक्रिप्शन की कीमत – Instagram Plus और फेसबुक प्लस के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत एक ही है।
यूजर्स को हर महीने 3.99-3.99 डॉलर प्रति महीना (लगभग 382 रुपये) देने होंगे।
वहीं, WhatsApp Plus की कीमत 2.99 डॉलर प्रति महीना (287 रुपये) है।
सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को प्रोफाइल कस्टमाइजेशन, सुपर रिएक्शन्स और स्टोरी इनसाइट्स जैसी सुविधाओं का एक्सेस मिलेगा।