Wednesday , June 17 2026 12:19 PM
Home / Entertainment / Bollywood / शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने, राजा और रानी से कम नही लग रहें दीपिका-रणवीर

शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने, राजा और रानी से कम नही लग रहें दीपिका-रणवीर


सात समंदर पार इटली में कल दीपिका-रणवीर कोंकणी विधि विधान से एक दूसरे के हो गए, लेकिन जश्न अभी जारी है। दीपिका रणवीर की शादी की तस्वीरों को देखने के लिए जहां पूरा हिंदुस्तान इंतजार कर रहा था, तो ये इंतजार अब खत्म हुआ जब दीपिका रणवीर दोनों मे अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर की।
बता दें इससे पहले उनकी तस्वीरें न देख पाने के कारण फैंस उनसे थोड़े नराज हो गए थे, लेकिन अब रणवीर-दीपिका ने एक साथ मिलकर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। बता दें इन तस्वीरों में रणवीर-दीपिका काफी खूबसूरत नजर आ रहें हैं।
दीपिका के सिर पर लिए उनके दुप्पटे में सलोक लिखा दिख रहा है, जो कि काफी खूबसूरत नजर आ रहा है।
बता दें कि इससे पहले भी दीपिका रणवीर के वेन्यू की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहीं थी। लेकिन उन तस्वीरों में दीपिका रणवीर साफ तौर पर नज़र रही आ रहें थे।