Friday , September 4 2026 4:15 PM
Home / News / पाकिस्तान की हवा टाइट करने की तैयारी, राजस्थान बॉर्डर पर 2 बड़े सैन्य अभ्यास करने जा रहा भारत

पाकिस्तान की हवा टाइट करने की तैयारी, राजस्थान बॉर्डर पर 2 बड़े सैन्य अभ्यास करने जा रहा भारत


भारत के एक फैसले से पाकिस्तान में इस समय हड़कंप की स्थिति है। भारत राजस्थान में पाकिस्तान से लगने वाली सीमा के पास दो-दो बेहद अहम सैन्य अभ्यास करने जा रहा है। ये मिलिट्री ड्रिल भारतीय वायु सेना (IAF) कंडक्ट करने जा रही है। यानी पाकिस्तानी सीमा के नजदीक जबरदस्त हवाई युद्ध की मिलिट्री ट्रेनिंग होगी और इस बात को लेकर ही पाकिस्तान घबराया हुआ है। राजस्थान सीमा पर भारत एक ही महीने के अंदर दो बड़े युद्धाभ्यास करने जा रहा है।
जोधपुर में भी होगी मिलिट्री ट्रेनिंग – पहली मिलिट्री एक्सरसाइज भारत और जापान मिलकर करेंगे, जिसे ‘वीर गार्डियन 26’ नाम दिया गया है। यह अभ्यास 9 सितंबर को शुरू होगा। वहीं, दूसरा सैन्य अभ्यास इसी महीने ‘तरंग शक्ति 2026’ के नाम से होगा। ये एक मल्टीनेशनल मिलिट्री ड्रिल होगी, यानी दो से ज्यादा देश इसमें शामिल होंगे। ये सैन्य अभ्यास जोधपुर और पश्चिमी राजस्थान के दूसरे एयर बेस पर होंगे। ये बेस पाकिस्तानी सीमा के बेहद करीब हैं।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बड़ा अभ्यास – इन वॉर गेम्स को पिछले साल हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत की अपनी सैन्य ताकत दिखाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान IAF के जेट्स ने LoC पार किए बिना पाकिस्तान के अंदर दूर तक मौजूद ठिकानों पर हमला करने के लिए लंबी दूरी के स्टैंड-ऑफ हथियारों का इस्तेमाल किया था।
जापान के F-2 फाइटर पहली बार आएंगे – ‘वीर गार्डियन’ एक्सरसाइज में जापान की भागीदारी ने काफी ध्यान खींचा है। यह पहली बार होगा, जब जापानी फाइटर जेट्स किसी एक्सरसाइज के लिए भारतीय एयर बेस से ऑपरेट करेंगे। दोनों देशों के कुछ बेहतरीन फाइटर जेट्स के साथ एयर-कॉम्बैट ट्रेनिंग इस एक्सरसाइज का अहम हिस्सा होगी। जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स ने घोषणा की है कि इस एयर एक्सरसाइज के लिए तीन F-2A फाइटर जेट्स और लगभग 110 जवान तैनात किए जाएंगे। यह एक्सरसाइज 9 से 21 सितंबर तक होगी।
सैन्य अभ्यास के लिए हवाई क्षेत्र होगा बंद – भारत की तरफ से जारी ‘नोटिस टू एयरमेन’ (NOTAM) जारी किया गया है। इसमें कह गया है कि 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सैन्य गतिविधियों के लिए हवाई क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा अस्थायी रूप से आरक्षित है। इस क्षेत्र में जैसलमेर-बाड़मेर-फलोदी-जोधपुर सेक्टर शामिल है। NAL-बीकानेर के पास का हवाई क्षेत्र भी बंद कर दिया गया है। आरक्षित हवाई क्षेत्र लगभग 40,000 फीट की ऊंचाई तक फैला हुआ है। नक्शे से पता चलता है कि आरक्षित क्षेत्रों में से एक अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तक आता है।
‘वीर गार्डियन’ के बाद दिखेगी ‘तरंग शक्ति’ – सूत्रों के मुताबिक NOTAM की अवधि ‘तरंग शक्ति 2026’ के समय के साथ भी मेल खाती है। यह IAF की मल्टीनेशनल एयर एक्सरसाइज है, जो 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर में होनी है। इस एक्सरसाइज में कई देशों की वायु सेनाएं एक साथ आएंगी, जिससे जबरदस्त एयर-कॉम्बैट ड्रिल करने और आपसी तालमेल व इंटरऑपरेबिलिटी को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। लगातार होने वाली इन एक्सरसाइज का मतलब है कि पाकिस्तान से लगी सीमा पर सितंबर के ज्यादातर हिस्से और अक्टूबर में भी फाइटर जेट्स की लगातार गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। IAF के लिए ये एक्सरसाइज मुश्किल ऑपरेशनल माहौल में एडवांस्ड फाइटर प्लेटफॉर्म के साथ उड़ान भरते हुए उसके पायलटों की क्षमता की परीक्षा लेंगी।