Saturday , March 30 2024 12:13 AM
Home / News / हिलेरी के प्रचार के लिए मिशेल आई आगे

हिलेरी के प्रचार के लिए मिशेल आई आगे

6
वॉशिंगटन: अमरीका में राष्ट्रपति पद की डैमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की व्हाइट हाऊस के लिए मजबूत दावेदारी पेश करते हुए अमरीका की प्रथम महिला मिशेल आेबामा उनके प्रचार अभियान के एक नए टेलीविजन विज्ञापन में नजर आ रही हैं। इस 30 सेकेंड के विज्ञापन में वे कह रही हैं,‘‘हम जो भी कुछ करते हैं हमारे बच्चे उसे देखते हैं।और जिस किसी को भी हम राष्ट्रपति के पद के लिए चुनेंगे उसके पास आने वाले वर्षों में हमारे जीवन की दिशा तय करने की ताकत होगी।

हिलेरी ने अपने पूरे करियर में हमारे बच्चों की खातिर लोगों का एकजुट करने का काम किया है क्योंकि उनका मानना है कि हर बच्चे को सफलता हासिल करने का मौका मिलना चाहिए।’’इसमें मिशेल आगे कहती हैं,‘‘हिलेरी एेसी राष्ट्रपति हो सकती हैं जिनसे हमारे बच्चे उम्मीद रख सकते हैं, एेसी राष्ट्रपति जो हमारे बच्चों में विश्वास रखती हैं और जो हर दिन उनके लिए लड़ सकती हैं। इसलिए मैं उनमें विश्वास रखती हूं।’’हिलेरी के प्रचार के लिए मिशेल का यह पहला टीवी विज्ञापन है। पिछले ही हफ्ते प्रचार अभियान की आेर से मिशेल का एक रेडियो विज्ञापन जारी किया गया था जो फिलहाल फ्लोरिडा, उत्तरी केरोलीना, आेहायो और पेंसिल्वेनिया में प्रसारित हो रहा है। मिशेल बुधवार को हिलेरी के लिए पिट्सबर्ग और फिलाडेल्फिया में प्रचार करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *