
मुंबईः एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म ‘राब्ता’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ट्रेलर के बाद कृति और सुशांत की केमिस्ट्री पर तो सब का ध्यान गया है लेकिन एक एक्टर है जिसे इस ट्रेलर में देखकर भी किसी ने नहीं पहचाना है। हमें उम्मीद है कि आप भी उन्हें नहीं पहचान पाए होंगे, तो हम बता देते हैं कि इस ट्रेलर में ‘क्वीन’ और ‘ट्रैप्ड’ जैसी फिल्मों के एक्टर राजकुमार राव भी नजर आए हैं। राजकुमार राव इस फिल्म में बेहद छोटे से किरदार में नजर आने वाले हैं।
आमतौर पर देखा जा सकता है कि बॉलीवुड में इस वक्त एक्सपेरिमेंट का दौर चल रहा है और ऐसे में हर कोई खुद को अलग बनाने की होड़ में लगा है। ऐसे में भला के उम्दा कलाकार राजकुमार राव कैसे पीछे रह सकते हैं।
दरअसल फिल्म ‘राबता’ में राजकुमार एक 324 साल के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं और लगभग 16 लुक टेस्ट के बाद उनका ये लुक फाइनल किया गया है।
निर्देशक दिनेश विजान की इस फिल्म के लिए राजकुमार ने बहुत मेहनत की है और निर्माता होमी अडजानिया की दोस्ती की खातिर राजकुमार ने ये लुक अपनाया। राजकुमार के इस लुक पर काफी मेहनत की गई है और LA से मेकअप आर्टिस्ट की एक टीम बुलाई गई जो कि राजकुमार को इस लुक में अच्छे से ढाल सके।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website