Monday , October 2 2023 7:59 PM
Home / Spirituality / घर में रखें ये चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

घर में रखें ये चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

1
कई बार व्यक्ति को कड़ी मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। घर में धन टिकता नहीं है। इन परेशानियों का कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। इनसे मुक्ति पाने के लिए वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं। जिनको अपनाने से घर में धन संबंधी समस्या खत्म हो जाएगी अौर धन में वृद्धि होगी।

* धन की कमी न हो इसके लिए पानी से भरी सुराही घर की उत्तर दिशा में रखने से लाभ होगा। सुराही न होने पर मिट्टी का एक छोटा घड़ा भी रख सकते हैं। घड़ा या सुराही खाली न रहे इसलिए पानी खत्म होने पर उन्हें फिर से भर दें।

* घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में राम भक्त हनुमान की पंचस्वरूप वाली प्रतिमा या चित्रपट लगाकर नियमित रुप से पूजा करें। ऐसा करने से घर में सदैव धन का आगमन रहेगा।

* घर के जिस हिस्से में पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करें, वहां चांदी, पीतल या तांबे से निर्मित पिरामिड रखना चाहिए। ऐसा करने से आय के साधनों में वृद्धि होती है। इसके साथ ही घर में धन की कभी कमी नहीं होती।

* घर के मुख्य द्वार पर देवी लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर या स्वास्तिक का चिंह या चित्रपट लगाएं। इससे घर में धन की कमी नहीं होगी।

* वास्तु के अनुसार धातु से निर्मित कछुअा अौर मछली घर में रखना शुभ होता है। ऐसा करने से धन से संबंधित सभी समस्याएं समाप्त होने लगती है।

* घर में आर्थिक तंगी का कारण वास्तुदोष भी होता है। वास्तुदोष से मुक्ति के लिए घर में वास्तु देवता का चित्रपट या प्रतिमा रखने से लाभ होता है अौर घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *