Thursday , April 30 2026 10:45 AM
Home / Sports / चलते मैच में महिला रैसलर Anna Jay पर 68 साल के कांमेंटेटर का अभद्र कमेंट, विरोध

चलते मैच में महिला रैसलर Anna Jay पर 68 साल के कांमेंटेटर का अभद्र कमेंट, विरोध


डब्ल्यूडब्ल्यूई आइकन जिम रॉस को एईडब्ल्यू स्टार अन्ना जे पर अभद्रता पूर्ण कमेंट करने के लिए माफी मांगनी पड़ी है। दरअसल, एईडब्ल्यू ऑल आऊट के दौरान जब अन्ना जे रिंग में परफॉर्म कर रही थी तो जिम रॉस ने कहा- यह इतनी खूबसूरत है। क्या अन्ना जे कभी वार्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार हुई है। अगर नहीं हुई तो यह मेरी विश है।

दरअसल, अन्ना डे महिला रैसलर ब्रॉन्डी रोड्स के साथ मैच खेल रही थी। इसी दौरान एक दांव को लेकर अन्ना जे का टॉप खिसक गया। अन्ना जब इसे ठीक कर रही थी तो जिम रॉस ने कमेंट कर दिया। जिम रॉस के उक्त कमेंट के बाद ही सोशल मीडिया पर उनका खूब विरोध हुआ। आखिरकार उठते विरोध के चलते जिम को माफी मांगनी पड़ी। जिम ने लिखा-
मेरा वार्डरोब मॉलफंक्शन पर किसी को अपमानित करने का इरादा नहीं था। हास्य में कमजोर प्रयास। सॉरी। अब हल्का करो। वहीं, अन्ना जे ने जिम के उक्त कमेंट पर जवाब नहीं दिया है।
बता दें कि अन्ना जे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनके 60 हजारों से ज्यादा इंस्टा फैन हैं। वह समय-समय पर अपने फैंस के लिए फोटो सेशन, एक्सरसाइज वीडियो, टै्रवलिंग की फोटोज शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों ही अन्ना जे ने ब्लैक बिकिनी में शूट करवाया था जोकि खूब पॉपुलर हुआ था।