Friday , April 24 2026 12:40 AM
Home / News / भारत-इजराइल की दोस्ती हुई और गहरी, राष्ट्रपति मुर्मू और जयशंकर ने दी इजराइल को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

भारत-इजराइल की दोस्ती हुई और गहरी, राष्ट्रपति मुर्मू और जयशंकर ने दी इजराइल को स्वतंत्रता दिवस की बधाई


इजराइल के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी पहले से अधिक मजबूत हो रही है।
राष्ट्रपति ने इजराइल के राष्ट्रपति को दी बधाई – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को एक्स पर लिखा कि इजराइल के अपने समकक्ष आइजैक हर्जोग और इजराइली लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी पहले से अधिक मजबूत हो रही है।
इजराइल हिब्रू पंचांग के अनुसार मनाता है स्वतंत्रता दिवस – उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी शांति, नवाचार और पारस्परिक समृद्धि के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इजराइल हिब्रू पंचांग के अनुसार अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इजराइल ने 14 मई, 1948 को स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
भारत-इजराइल में मजबूत हो रही विशेष रणनीतिक साझेदारी – राष्ट्रपति मुर्मू ने एक पोस्ट में कहा, “इजराइल की स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर, मैं आइजैक हर्जोग और इजराइल के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। भारत-इजराइल विशेष रणनीतिक साझेदारी और भी मजबूत हो रही है, जो हमारे दोनों देशों की गहरी मित्रता व शांति, नवाचार और पारस्परिक समृद्धि के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दीं शुभकामनाएं – विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर अपमे साथ इजरायल के विदेश मंत्री की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि @gidonsaar, इजरायल की सरकार और वहां की जनता को उनकी स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं। हम अपनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं।