Sunday , June 21 2026 10:18 AM
Home / News / भारतीय अमरीकी अमित चक्रवर्ती बने कंसास कालेज के डीन

भारतीय अमरीकी अमित चक्रवर्ती बने कंसास कालेज के डीन


ह्यूस्टन: भारतीय अमरीकी सैद्वांतिक भौतिक विज्ञानी को अमरीकी कंसास प्रांत के एक शीर्ष कालेज का डीन नियुक्त किया गया है। उनकी सांख्यिकी भौतिक विज्ञान में रूचि है। विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि कंसास राज्य विश्वविद्यालय द्वारा अमित चक्रवर्ती को कला एवं विज्ञान कालेज का डीन नियुक्त किया गया।

इसकी घोषणा राष्ट्रीय स्तर पर खोजबीन के बाद 14 अप्रैल को की गई। चकव्रर्ती (57) फरवरी 2016 से 24 विभागों वाले विश्वविद्यालय के सबसे बड़े कालेज के अंतरिम डीन के रूप में कार्यरत हैं। वह पीटर डोरहाउट की जगह लेंगे जो अब विश्वविद्यालय के अनुसंधान विषय के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। अंतरिम पद से पहले चक्रवर्ती भौतिक विज्ञान विभाग के प्रमुख थे