
नितेश तिवारी की एपिक ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही है। रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में तूफान मचा दिया है और ये रोज नए रेकॉर्ड बना रही है। इतने कम समय में फिल्म ने दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हो चुकी है।
ब्लॉकबस्टर ऐतिहासिक एपिक ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज हुई और अब ये अपने दूसरे वीक में है। करीब 4 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई इस फिल्म को दो हिस्सों में तैयार किया गया है। अकेले पहले पार्ट का अनुमानित बजट ₹2,000 करोड़ माना जा रहा था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ₹1,500 से ₹1,800 करोड़ रुपये खर्च की बात कही गई है। रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म का पहला पार्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, कुछ लोगों को इसमें इमोशंस और धार्मिक भावनाओं की कमी नजर आई है। हालांकि, इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि फिल्म शुरू से लेकर अंत तक आपको बांधकर रखती है। आपने भले बचपन में रामायण देखी हो, कहानियां पढ़ी हो, इसके बावजूद आप फिल्म के सीन के बीच पलकें नहीं झपका पाते।
‘रामायण’ में विजुअल इफेक्ट्स का बहुत बड़ा और भव्य काम – इसकी एक वजह ये है कि फिल्म में ‘रामायण’ में विजुअल इफेक्ट्स का बहुत बड़ा और भव्य काम किया गया है। वीएफएक्स का काम वर्ल्ड फेमस स्टूडियो DNEG और ReDefine ने मिलकर है, जिसकी कमान प्रड्यूसर नमित मल्होत्रा के पास है। बताया ये भी गया है कि फिल्म में करीब 70% रियल सेट (Practical Sets) और 30% वीएफएक्स का उपयोग किया गया है, ताकि दृश्य ज्यादा असली और जीवंत लगें। इस फिल्म को रियल इमेज में रखने के लिए अयोध्या और मिथिला जैसे भव्य स्थानों के लिए बड़े पैमाने पर फिजिकल सेट तैयार किए गए थे। चर्चा ये भी रही है कि रावण और जटायु के युद्ध वाले एक खास सीन पर करीब साढ़े 6 साल काम हुआ है, और पुष्पक विमान के फाइनल लुक को तैयार करने में ही लगभग 2 साल लग गए थे।
‘रामायण’ ने 11 दिनों में देश भर में की कितनी कमाई – रणबीर कपूर यशस्टारर इस फिल्म ने दूसरे रविवार को भी धुआं उड़ा दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने संडे को 23,573 शोज़ के दम पर ₹75.00 Cr की कमाई की है। फिल्म ने देश भर में ₹909.00 Cr का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं इस फिल्म ने ₹760.60 Cr का नेट कलेक्शन किया है।
‘रामायण’ ने वर्ल्डवाइड की है कितनी कमाई – वहीं विदेशों में भी फिल्म ने खूब झंडे गाड़े हैं। इस फिल्म ने रविवार को भारत से बाहर ₹40.00 Cr की कमाई की है। फिल्म ने विदेशों में अब तक करीब ₹475.50 Cr की कमाई कर ली है। वहीं अब नितेश तिवारी की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹1,384.50 Cr की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म ने विदेशों में लाइफटाइम ₹438.00 Cr कमाई करने वाली ‘धुरंधर 2’ को धूल चटा दी है। ‘दंगल’ के कलेक्शन को छोड़ दें तो अब ‘रामायणम्’ विदेशों में सबसे अधिक कमाई करने वाली नंबर वन फिल्म बन चुकी है। यहां बता दें कि आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने सिर्फ चीन में लगभग 1,300 करोड़ रुपये से लेकर 1,305 करोड़ रुपये (लगभग $193 मिलियन से $216 मिलियन के आसपास) की ऐतिहासिक कमाई की थी। चीन में इस फिल्म के करीब 4.31 करोड़ टिकट बिके थे।
Home / Entertainment / Bollywood / रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बनी देश की दूसरी टॉप फिल्म, विदेशों में कमाई करते हुए ‘धुरंधर 2’ को धो डाला
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website