
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। सोमवार को इसमें और गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर के नीचे चला गया। बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ने और मांग के मुकाबले ज्यादा तेल उपलब्ध होने की आशंका से कीमतों पर दबाव आया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते तेल की सप्लाई भी युद्ध से पहले के स्तर के करीब पहुंच रही है। इसके अलावा अमेरिका ने अपने बंदरगाहों के बीच तेल और ईंधन की ढुलाई से जुड़े नियमों में भी ढील दी है। भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह 8:30 बजे अमेरिकी कच्चा तेल डब्ल्यूटीआई 0.81% गिरकर 87.84 डॉलर प्रति बैरल पर था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.11% की गिरावट के साथ 94.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमत में गिरावट को लेकर चर्चा है कि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं। इसे लेकर सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।
मांग से ज्यादा हो सकती है सप्लाई – अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने शुक्रवार को अनुमान जताया कि इस साल की चौथी तिमाही में दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई मांग से ज्यादा हो सकती है। इससे पहले एजेंसी ने तेल की कमी होने का अनुमान लगाया था। आईईए के मुताबिक, चौथी तिमाही में दुनिया में तेल की औसत सप्लाई 10.5 करोड़ बैरल प्रतिदिन तक पहुंच सकती है। यह अनुमानित मांग से करीब 17 लाख बैरल प्रतिदिन ज्यादा होगी।
Home / Business & Tech / खत्म हुआ तेल का सूखा, लेकिन टैंकरों के धड़ाधड़ भागने से अब सताने लगा यह बड़ा डर, क्या पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website