
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन को युद्ध खत्म करने की कोई जल्दी नहीं है और जोर देकर कहा कि अमेरिका के पास समय है। ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान बातचीत करने को तैयार है और उसे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान ने अपनी कोशिशें तेज की हैं। पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर इस महीने दो बार ईरान जा चुके हैं।
इस बीच सऊदी अखबार अल अरबिया ने दावा किया है कि उसे अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए तैयार किया गया ड्राफ्ट मिला है। इसमें ईरान के समृद्ध यूरेनियम को हटाने और होर्मुज स्ट्रेट को कमर्शियल शिपिंग के लिए खोलने की बात कही गई है।
ड्राफ्ट की 8 शर्तें
1- ईरान अपने एनरिज्ड यूरेनियम स्टॉक को किसी तीसरे देश को ट्रांसफर कर सकता है। इसके अलावा वह एनरिचमेंट के स्तर को कम कर सकता है।
2- दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद 7 दिनों के अंदर होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री आवाजाही फिर से शुरू हो सकती है।
3- अमेरिका-ईरान के बीच किसी समझौते को लागू करने और बनाए रखने के लिए गारंटर बन सकता है।
4- अमेरिका और ईरान के बीच कतर की राजधानी दोहा में सीधी बातचीत हो सकती है।
5- ईरान परमाणु और समुद्री सुरक्षा पर उपाय करेगा तो दूसरी तरफ अमेरिका तेहरान के खिलाफ प्रतिबंधों, घेरेबंदी और आर्थिक पाबंदियों को करने के उपाय करेगा।
US Iran: मिडटर्म हारें या जीतें, ईरान को नहीं छोड़ेंगे ट्रंप, दुश्मन की चौखट पर भेजा तबाही का सामान!
6- हर अगले चरण को लागू करने से पहले एक इंडिपेंडेंड वेरिफिकेशन सिस्टम कम्प्लायंस का आकलन करेगा।
7- किसी भी पक्ष को बड़ी छूट देने की जरूरत नहीं होगी, जब तक उन्हें स्वतंत्र रूप से पुष्टि किए जाने वाले वादे नहीं मिलते हैं।
8- मध्यस्थों और गारंटर पार्टियों को शामिल करके एक सिस्टम बनाया जाएगा तो किसी देरी या उल्लंघन को दूर करेगा। इससे नए सिरे से सैन्य तनाव को रोकने में मदद मिलेगी।
पाकिस्तान ने कहा पॉजिटिव संकेत – यह ड्राफ्ट ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं। इसी महीने पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने दो बार ईरान का दौरा किया है। मुनीर दोनों पक्षों के बीच चीफ मीडिएटर की भूमिका निभा रहे हैं। शुक्रवार को जब पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता से मुनीर के ईरान दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे सकारात्मक बताया। चौधरी ने कहा, “अगर कुछ पॉजिटिविटी नहीं है तो फील्ड मार्शल दो बार क्यों जा रहे हैं? हां, बिल्कुल (यह पॉजिटिव संकेत है।”
Home / Uncategorized / ‘ईरान तीसरे देश को भेज सकता है एनरिच्ड यूरेनियम’, जंग खत्म करने को तैयार हुआ नया ड्राफ्ट, जानें 8 अहम शर्तें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website