Thursday , April 16 2026 1:47 AM
Home / News / संसद के विशेष सत्र से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा, याचिका पर आज सुनवाई

संसद के विशेष सत्र से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा, याचिका पर आज सुनवाई


संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले महिला आरक्षण विधेयक का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। सर्वोच्च न्यायालय में आज महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई है। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई मुकदमे की सूची के अनुसार, जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुयान की पीठ कांग्रेस नेता जया ठाकुर की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करने वाली है।
कांग्रेस नेता की याचिका में क्या है – याचिका में यह तर्क दिया गया है कि महिलाओं के लिए एक तिहाई कोटा का फायदा स्थगित नहीं किया जाना चाहिए और इसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग की गई है। ये बिल लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान करता है।