
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। काजोल इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में काजोल मां की भूमिका में नजर आएंगी। एक्टर रिद्धि सेन फिल्म में उनके बेटे का रोल निभाएंगे। हेलीकॉप्टर ईला से पहले काजोल रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आई थीं।इस फिल्म में शाहरुख खान, वरुण धवन और कृति सेनन भी थे।
डीएनए के एक इंटरव्यू के दौरान, “काजोल से पूछा गया कि क्या वह युवा पुरुष कलाकारों के साथ काम करना चाहती हैं। काजोल ने जवाब में कहा कि युवा कलाकारों के साथ काम करने पर कोई दिक्कत नहीं है, हालांकि, स्क्रिप्ट बहुत अच्छी होनी चाहिए। जब पूछा गया कि युवा अभिनेता में से किस एक्टर को अपने सह-कलाकार के रूप में चाहती हैं तो काजोल ने वरुण धवन का नाम लिया। एक्ट्रेस ने कहा, ” वरुण (धवन) होना चाहिए। वह बहुत प्यारे हैं और उसके साथ काम करना बहुत मजेदार है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website