Saturday , July 27 2024 9:00 PM
Home / Spirituality / आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण राशि अनुसार जानिए, कितना होगा आप पर असर?

आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण राशि अनुसार जानिए, कितना होगा आप पर असर?

1
आज रात लगने वाला है चंद्र ग्रहण। ग्रहण की उपच्छाया से पहला स्पर्श शुक्रवार दिनांक 16.09.16 को रात्री 10 बजकर 27 मिनट और 22 सेकंड पर होगा। भाद्रपद, पूर्णिमा, शनिवार दिनांक 17.09.16 को मीन राशि और पूर्वाभद्रपद नक्षत्र में चंद्रग्रहण पड़ रहा है। चंद्रग्रहण का परमग्रास शनिवार दिनांक 17.09.16 रात 12 बजकर 25 मिनट व 48 सेकंड पर होगा। चंद्रग्रहण का उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श रात 02 बजकर 24 मिनट व 15 सेकंड पर होगा। इसकी अवधि 03 घण्टे 56 मिनट 52 सैकण्ड रहेगी।
राशि अनुसार जानते हैं इस ग्रहण का द्वादश राशियों पर क्या असर पड़ेगा
मेष: स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायत हो सकती है। दुविधाजनक स्थितियों से निकलने का रास्ता निकलेगा। रोजगार में प्रगति होगी।

वृष: अपमान का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। दवाओं पर अधिक व्यय हो सकता है।

मिथुन: पुराने कार्य का सार्थक परिणाम मिलेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के आसार है। रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

कर्क: आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। नीजी सम्बन्धों में उदासीनता रहेगी। गृहस्थी का कार्य भार बढ़ेगा। राय लेकर कार्य करें।

सिंह सोच-समझकर ही धन निवेश करें। हानि होने के संकेत है। पारिवारिक तनाव के योग बन रहे है। दुर्घटना के प्रबल योग हैं।

कन्या: शारीरिक पीड़ा हो सकती है। पड़ोसियों से कटुता बढ़ेगी। परिजनो से मधुरता बनायें रखें। गोपनीयता को सावर्जनिक न करें।

तुला: घरेलू खर्चो की अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। बेवजह मन में आशंका रहेगी। तबीयत बिगड़ने के आसार बन रहे हैं।

वृश्चिक: कहीं न कहीं लाभ के योग हैं। छात्रों के करियर में प्रगति होगी। सम्मान व लाभ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र मजबूत रहेगा।

धनु: अनहोनी घटना हेतु आशंकित रहेगे। सोंच-समझकर व्यापारिक निर्णय लें। आर्थिक क्षति के योग है। मनोविकारों से घिरेंगे।

मकर: सन्तान को लेकर मन चिन्तित रहेगा। पारिवारिक बर्जुगों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। भाई बहन सहयोग-प्यार मिलेगा।

कुंभ: व्यवसाय में लाभ मिलेगा। न व्यवसाय के प्रारंभ हेतु समय शुभ है। मित्रों संग मनोरंजन के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मीन: शारीरिक व मानसिक कष्ट रहेगा। सिर की चोट लग सकती है सावधान रहें। प्रेम का इजहार करने में सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *