
लेबनान और इजरायल ने तीन दशक के बाद अपनी पहली कूटनीतिक बातचीत की है। वॉशिंगटन में हुई बैठक का मकसद इजरायल और हिजबुल्लाह गुट के बीच लड़ाई को खत्म करना है। इजरायल और लेबनान के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मध्यस्थता की। यह बातचीत ऐसे समय हुई है, जब ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद वार्ता फेल होने के बाद दूसरे दौर की बातचीत की तैयारी की जा रही है। इससे पूरे क्षेत्र में शांति आने की उम्मीद जगी है।
अमेरिका की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष सीधी बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। इसका समय और जगह बाद में तय की जाएगी। इजरायल और लेबनान के बीच कोई कूटनीतिक संबंध नहीं हैं। दोनों देशों के बीच आखिरी सीधी उच्च-स्तरीय बातचीत साल 1993 में हुई थी।
लेबनान में इजरायल के हमले – इजरायल ने 2 मार्च को लेबनान में हमले शुरू किए गए थे। करीब डेढ़ महीने से इजरायल की ओर से लेबनान में की जा रही बमबारी में 2,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। मंगलवार को दोनों पक्षों के मिलने तक भी हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच लड़ाई और हमलों की बात सामने आई है।
Home / News / लेबनान और इजरायल की 33 साल बाद पहली सीधी राजनयिक वार्ता, अमेरिकी विदेश मंत्री बने मध्यस्थ, रुकेगी लड़ाई?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website