Sunday , May 31 2026 8:51 AM
Home / Spirituality / इन रंगों से बनाएं अपनी लाइफ Colorful

इन रंगों से बनाएं अपनी लाइफ Colorful


वास्तु के अनुसार घर की छोटी से छोटी चीज़ वहां रहने वालों के जीवन को बहुत प्रभावित करता है। जिसमें घर की दीवारों के रंग का भी अहम हिस्सा माना जाता है। कहते हैं कि घर की चारदीवारी का वहां रहने वाले सदस्यों की जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। तो यदि आप भी अपने घर को रंगवाने की सोच रहे हैं तो वास्तु से जुड़ी इन बातों को जरूर जान लें-
पीला रंग सुकून व रोशनी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए घर के ड्राइंग रूम, ऑफिस आदि की दीवारों पर यदि आप पीला रंग करवाते हैं तो वास्तु के अनुसार यह शुभ होता है। इससे घर मेंं सदैव सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
वास्तु के अनुसार आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आपको अपने कमरे की उत्तरी दीवार पर हरा रंग करना चाहिए।
आसमानी रंग जल तत्व को इंगित करता है। इसलिए वास्तु में कहा गया है कि घर की उत्तरी दीवार को इस रंग से ही रंगवाना चाहिए।
इस बात का ध्यान रखें कि खिड़की दरवाजे हमेशा गहरे रंगों से रंगवाएं। वास्तु के मुताबिक डार्क ब्राउन रंग इसके लिए बहुत अच्छा माना गया है।
जहां तक संभव हो सके घर को रंगवाने के लिए हमेशा हल्के रंगों का प्रयोग करें।