Tuesday , May 26 2026 11:38 AM
Home / News / दिल्ली में आज से ‘ब्रिक्स’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, मध्य एशिया संकट पर हो सकती है चर्चा

दिल्ली में आज से ‘ब्रिक्स’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, मध्य एशिया संकट पर हो सकती है चर्चा


भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज से नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के नेता और प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली पहुंचने लगे हैं।
भारत ने हाल ही में अपनी ‘ब्रिक्स 2026’ अध्यक्षता के लिए आधिकारिक लोगो और वेबसाइट का अनावरण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस बार ‘ब्रिक्स’ समिट की थीम भारत के ‘मानवता सबसे पहले’ और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान विशेष जोर दिया था। यह चौथा अवसर होगा जब भारत ब्रिक्स के शिखर स्तर के किसी आयोजन की मेजबानी करेगा, जो इस ग्रुप के भीतर और वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच नई दिल्ली की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।