Friday , June 9 2023 6:15 PM
Home / Off- Beat / नदी में नजर आया प्रकृति का दुर्लभ नजारा, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान (वीडियो वायरल)

नदी में नजर आया प्रकृति का दुर्लभ नजारा, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान (वीडियो वायरल)


चीन की नदी में प्रकृति का ऐसा दुर्लभ नजारा नजर आया जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। चीन की गेन्हे नदी में घूमता बर्फ का गोलाकार टुकड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में है। प्राकृतिक रूप से बने इस टुकड़े को इस तरह घूमना दुर्लभ माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम वैज्ञानिकों ने इसे 3 नवंबर को कैमरे में कैद किया था। बर्फ का गोलाकार टुकड़ा व्यास में 6 फुट का है और घड़ी की उल्टी दिशा में घूम रहा है। गेन्हे नदी का तापमान -5.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। नदी साल में 200 से ज्यादा दिन तक जमी रहती है।
नदी के किनारे पर जहां आइस डिस्क बनते हैं, वहां तेजी से बहता पानी प्रतिगामी बल उत्पन्न करता है, जो बर्फ के टुकड़ों को तोड़ता जाता है और उन्हें घूमाते जाता है। यहां यह बल घड़ी की उल्टी दिशा में देखा गया।

इस साल जनवरी में अमेरिका के वेस्टब्रूक शहर की प्रेसंपकॉट नदी में गोलाकार बर्फ जमा हो गया। यह ऐसा लगा था जैसे नदी में चांद उतर आया हो। नदी के पास रहने वाले रॉब मिशेल ने कहा था कि बतखों ने इस बर्फ के गोले पर चहलकदमी की, जिससे इसमें चांद जैसे दाग दिखने लगे।

About indianz xpress

Pin It on Pinterest

Share This