Monday , October 2 2023 8:20 PM
Home / News / पाकिस्तान दुनिया का पांचवा सबसे खतरनाक आतंकी देश: सर्वे

पाकिस्तान दुनिया का पांचवा सबसे खतरनाक आतंकी देश: सर्वे

3
न्यूयार्क: पाकिस्तान चाहे कितनी भी सफाई दे लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसे अब भी आतंकवादी मुल्क के रूप में जाना जाता है , ये हम नहीं अमेरिका की एक रिपोर्ट बता रही है। अमेरिकी इंटेलीजेंस थिंकटैंक इंटेलसेंटर के कंट्री थ्रेट इंडेक्स यानी सीटीआई ने बताया कि पाकिस्तान दुनिया के आतंकी देशों में से 5वें स्थान पर है। यह रिपोर्ट 18 सितंबर तक विभिन्न देशों में आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर बनाई गई है।

नाइजीरिया, यमन और मिस्र देश पहले टॉप-10 देशों में शामिल थे जो अब बाहर हो गए हैं, जबकि पाकिस्तान 10 महीनों के अंदर ही सबसे खतरनाक शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है। बाकी सभी देशों के स्कोर में 3 से 6 गुना तक की गिरावट रही।

भारत को पाक से 10 गुना ज्यादा खतरा
पाकिस्तान के 5वें स्थान पर पहुंचने के साथ ही भारत को उनसे 10 गुना ज्यादा खतरा पैदा हो गया है, क्योंकि भारत इसकी सूची में 16वें स्थान पर है। पाकिस्तान के 5वें स्थान पर पहुंचने के साथ अमेरिका भी टॉप टेन की सूची में शामिल हो गया है। खतरनाक देशों की सूची में अमेरिका अब 8वं स्थान पर पहुंच गया है। वहीं चीन का सीटीआई 1 और बांग्लादेश का सीटीआई 7 है। सभी देशों का औसत सीटीआई 47 रहा है। जबकि ग्लोबल सीटीआई 2,622 रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *