Thursday , January 22 2026 1:38 PM
Home / Uncategorized / भारत के तेजस को छोड़ इस देश से लड़ाकू विमान खरीदेगा फिलीपींस, चीन की टेंशन बढ़नी तय

भारत के तेजस को छोड़ इस देश से लड़ाकू विमान खरीदेगा फिलीपींस, चीन की टेंशन बढ़नी तय

फिलीपींस ने भारत के तेजस के बजाए एक दूसरे देश के लड़ाकू विमान खरीदने में रुचि दिखाई है। उसने अपनी वायुसेना के लिए नए लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर बातचीत भी शुरू कर दी है। इस खरीद से फिलीपींस की हवाई ताकत में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है।
चीन की आक्रामकता का सामना कर रहा फिलीपींस अपनी हवाई ताकत बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए फिलीपींस जल्द ही लड़ाकू विमानों को खरीद कर सकता है। पहले ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि फिलीपींस भारत से तेजस लड़ाकू विमानों को खरीद सकता है। लेकिन, अब खबर है कि वह दक्षिण कोरिया के केएफ-21 बोरामे लड़ाकू विमान की खरीद को लेकर बातचीत कर रहा है। दक्षिण कोरिया की अग्रणी विमान निर्माता कंपनी कोरिया एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (केएआई) ने कहा है कि वह फिलीपींस के साथ लड़ाकू विमानों की बिक्री को लेकर बातचीत कर रहा है। इसका ऐलान दक्षिण कोरिया में आयोजित डिफेंस एक्सपो के दौरान किया गया।
KF-21 चीनी लड़ाकू विमानों को देगा टक्कर – दक्षिण कोरिया के ग्योंगगी प्रांत के सेओंगनाम स्थित सियोल एयर बेस पर सियोल अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस एवं रक्षा प्रदर्शनी 2025 के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कोरियाई वायु सेना ने 19 अक्टूबर को कोरिया एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (केएआई) द्वारा विकसित केएफ-21 बोरामे की क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में एक फिलीपींस प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था। 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान बोरामे एशिया, अफ्रीका और मध्य पूर्व जैसे बाजारों में चीन के J-10 और FC-31 लड़ाकू विमानों को टक्कर देगा और अगले साल के अंत तक सेवा में आ जाएगा।