Saturday , May 16 2026 12:29 AM
Home / News / ‘भारत के लिए जहर, महिला विरोधी कमेंट’, मुनीर सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का 1 साल पूरा होने पर दिखाया ‘असली रंग’

‘भारत के लिए जहर, महिला विरोधी कमेंट’, मुनीर सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का 1 साल पूरा होने पर दिखाया ‘असली रंग’


पाकिस्तान ने बीते साल मई में भारत के खिलाफ चार दिन की लड़ाई के बाद से लगातार बयान दिए हैं। पाकिस्तान ने दर्जनों बार अपनी जीत का झूठा दावा किया है। पाकिस्तानी आर्मी की ओर से बयानबाजी का यह सिलसिला ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा होने पर भी जारी है। लड़ाई (7-10 मई, 2025) का एक साल पूरा हने पर पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तीन घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के खिलाफ बयानबाजी के साथ-साथ महिला विरोधी टिप्पणियां की गई।
द प्रिंट के मुताबिक, पाकिस्तानी फौज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी जीत के पुराने दावे के साथ ही भारत के ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ होने पर लिंगभेदी टिप्पणियां की गईं। पाकिस्तानी सेना ने मजाक बनाने की कोशिश करते हुए कहा कि सिंदूर लाल रंग का पाउडर है, जिसे भारत में शादीशुदा हिंदू महिलाएं मांग में भरती हैं।
सिंदूर शब्द पर टिप्पणी – पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने सिंदूर शब्द का मजाक उड़ाने की कोशिश करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि वे (भारतीय) सिंदूर के बारे में बार-बार बात करते रहते हैं। वे इस शब्द से आगे बढ़कर कोई मर्दाना नाम चुन लेते तो शायद ज्यादा अच्छा होती। सिंदूर तो औरतों के श्रंगार की चीज है।
पाकिस्तानी सैन्य अफसर ने एक बार फिर उस पुरानी बात को दोहराया कि उनकी जमीन पर आतंक को पनाह नहीं मिल रही है। चौधरी ने कहा कि भारत ने बार-बार पाकिस्तान में आतंकवाद को पनाह मिलने का दावा किया है लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है। सच तो यह है कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद से पीड़ित है और इसके पीछे भारत है।