Wednesday , April 22 2026 12:58 PM
Home / News / पाकिस्‍तानी मौलाना के जहरीले बोल, गुरुनानक ने इस्‍लाम नहीं कबूला, वह नहीं हो सकते अच्‍छे इंसान

पाकिस्‍तानी मौलाना के जहरीले बोल, गुरुनानक ने इस्‍लाम नहीं कबूला, वह नहीं हो सकते अच्‍छे इंसान


पाकिस्‍तान के एक मौलवी की क्लिप इस समय ट्विटर पर वायरल हो रही है। यह मौलवी इस क्लिप में सिखों के गुरु नानक के बारे में बातें कह रहे हैं। क्लिप में मौलवी गुरु नानक और इस्‍लाम के बारे में कई बातें कह रहे हैं। मौलवी के इस वीडियो क्लिप को कई लोग खालिस्‍तानियों के समर्थकों के मुंह पर तमाचे की तरह करार दे रहे हैं। मौलवी की मानें तो गुरुनानक अच्‍छे इंसान नहीं हो सकते हैं क्‍योंकि उन्‍होंने न तो कलमा पढ़ा था और न ही इस्‍लाम को कुबूल किया था।
क्‍या है इस क्लिप में – यह मौलवी इस क्लिप में कह रहे हैं, ‘कुछ लोग मुझे कहते हैं कि गुरुनानक, बाबा फरीद से बहुत प्‍यार करते थे। मैं उनसे कहता हूं कि अगर वह बाबा फरीद से इतना प्‍यार करते थे तो फिर कलमा क्‍यों नहीं पढ़ा। एक ही दलील देते हैं कि गुरुनानक, बाबा फरीद से बड़ा प्‍यार करने से कोई मुसलमान नहीं हो जाता। सच्‍चा मुसलमान वही है जो कलमा पढ़े।’