लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी (33)ने अपनी प्रेमिका अमरीकी अदाकारा मेगन मर्कल से सगाई कर ली है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने आज एक बयान जारी यह जानकारी दी। हैरी खुद से 3 वर्ष बड़ी मेगन से अगले वर्ष वसंत ऋतु में शादी करेंगे। हैरी और मेगन की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी। उन दोनों के दोस्तों ने उनका एक-दूसरे से परिचय कराया था।
5 सितंबर 1984 को जन्मे हैरी शाही गद्दी पर दावेदारी के क्रम में पांचवें नंबर पर हैं जबकि मेगन का जन्म 4 अगस्त 1981 को लास एजेल्स में हुआ। मेगन की मां का नाम दोरिया रोडलाम एक योग शिक्षक और फिजियोथेरेपिस्ट हैं और उनके पिता डच थे। मेगन ने 2003 में ग्रेजुएशन की। खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उसने शुरुआती में फ्रीलांसर का काम किया और छोटे छोटे रोल किए।मेगन अमरीकी टीवी ड्रामा “सूट्स” में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।
प्रिंस हैरी ने मेगन से मुलाकात के कुछ ही महीनों बाद उनके साथ संबंधों को मीडिया के समक्ष स्वीकार कर लिया था लेकिन वे सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के साथ पहली बार इस वर्ष सितंबर में एक कार्यक्रम में नजर आए थे। मेगन के माता-पिता ने कहा कि वे प्रिंस हैरी के साथ अपनी बेटी की सगाई से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मेगन हमेशा से एक दयालु और स्नेहिल व्यक्ति रही है और प्रिंस हैरी में भी ये गुण हैं। हम उन्हें खुशहाल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।