
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर राजधानी वॉशिंगटन डीसी में हैं। बृहस्पतिवार 13 फरवरी को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया इसके पहले पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज और एलन मस्क से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं। बुधवार शाम को वे अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी पहुंचे। पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक मेहमानों के लिए बने ऐतिहासिक अतिथि गृह ब्लेयर हाउस में ठहरे हैं। वॉइट हाउस के ठीक सामने स्थित इस ऐतिहासिक इमारत ने राष्ट्रपति, राजघरानों और विश्व नेताओं की मेजबानी की है। इसे दुनिया का सबसे खास होटल उपनाम से भी जाना जाता है।
बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इसके साथ ही वे कई प्रमुख लोगों से भी मिले, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज, टेस्ला सीईओ और DOGE प्रमुख एलन मस्क और भारतीय मूल के राजनेता विवेक रामास्वामी भी शामिल हैं।
रात में प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा आयोजित एक निजी रात्रिभोज में शामिल होंगे। उम्मीद की जा रही है कि दोनों नेता अपनी बैठक से पहले या बाद में ओवल ऑफिस में मीडिया को संबोधित करेंगे। बुधवार को अमेरिका पहुंचने पर पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website