
कैलिफोर्निया में हुए एक खतरनाक एक्सीडेंट में अमरिकन MMA फाइटर मार्कस कोवाल के 15 महीने के बेटे की मौत हो गई। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरीए दी। उन्होंने अपने बेटे की चोट लगे हाथ का की फोटो शेयर की है और उसे गुडबॉय कहा है।
दरअसल, शनिवार को मार्शल आर्ट फाइटर मार्कल के 15 महीने के बेटे लियाम को एक कार ने जोरदार टक्कर मारी जिसके बाद उनका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। उस समय लियाम को उनकी आंटी प्रैम में घुमा रही थीं। हादसे में बुरी तरह घायल होने के बाद बच्चा लियाम 3 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती था लेकिन काफी कोशिश करने के बाद भी लियाम को नहीं बचा पाए। कोवाल ने लियाम बॉडी पार्ट्स डोनेट करने का ऐलान किया था। इसके बाद उनके पास हजारों फोन कॉल्स आए। एक दिन बाद ही इससे परेशान होकर मार्कस ने अपना फोन बंद कर दिया। मार्कस ने कहा कि इस वक्त हम बहुत कुछ झेल रहे हैं। ऐसे में और फोन कॉल्स नहीं ले सकते।
बता दें कि यह एक्सीडेंट 72 साल की महिला डोना मैरी हिगिन्स की कार से हुआ। इस महिला ने ड्रिंक की हुई थी लेकिन एक्सीडेंट के बाद वो महिला मौके से भाग निकली। कुछ देर में पुलिस ने उस ढूंढ निकाला और पकड़ लिया। उस पर ड्रिंक कर ड्राइव करने और हिंट एंड रन का केस लगाया गया है। हालांकि,उसे जमानत मिल गई, लेकिन पुलिस महिला पर और भी चार्ज लगाने की तैयारी में है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website