
यूक्रेन युद्ध के बीच भारत को दोस्त रूस अरबों डॉलर की बड़ी छूट देने जा रहा है। दुनियाभर में तेल की घटती डिमांड के बीच रूस अब भारत को तेल पर दी जाने वाली छूट को लगभग दोगुना करने जा रहा है। रूस अभी भारत को एक बैरल तेल पर 4 से 6 डॉलर की छूट दे रहा है जो जल्द ही अब बढ़कर 10 से 12 डॉलर तक पहुंच सकती है। रूस के दोगुना छूट दिए जाने के बाद अब भारत की तेल कंपनियां मास्को से तेल की खरीद को काफी ज्यादा बढ़ा सकती हैं। इससे पहले भारत ने रूस से अपनी तेल पर निर्भरता को कम करते हुए खाड़ी देशों से तेल के आयात को बढ़ा दिया था।
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में तेल का आयात घट रहा है और यही वजह है कि तेल निर्यातक देशों को अपने ऑफर को आकर्षक बनाना पड़ रहा है। यही वजह है कि रूस को भी दोस्त भारत के लिए अपने तेल के ऑफर को आकर्षक बनाने के लिए दामों में छूट देनी पड़ रही है। भारत ने पिछले दो साल में रूस से जमकर तेल खरीदा है और पुतिन चाहते हैं कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बीच भारत उनके देश से तेल खरीदता रहे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक रूस से भारत को तेल निर्यात नवंबर महीने में पूरे साल का सबसे कम हुआ है।
Home / News / रूस को फिर आई दोस्त भारत की याद, मालामाल करने जा रहे पुतिन, मुंह देखता रह जाएगा अमेरिका
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website