
इंडोनेशिया: इंडोनेशिया के एक बीच पर विशालकाय जीव देखकर स्थानीय लोग चौंक गए। 15 मीटर यानी लगभग 50 फीट लंबे इस जीव को यहां पहली बार देखा गया। देखने में यह किसी विशाल नाव की तरह लग रहा था। लेकिन जब इसके नजदीक लोग पहुंचे तो पता चला कि वह मरा हुआ है। एक खबर के अनुसार 37 वर्षीय तुआनुकोता ने इस समुद्री जीव को मंगलवार की रात देखा और वह चौंक गए। उन्हें दूर से देखने में पहले यह कोई नाव लगी। उनको लगा कि यह शायद फंस गई है। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो माजरा कुछ और ही था।
उन्होंने अन्य स्थानीय लोगों को जीव देखने के लिए हुलुंग बीच पर बुलाया तो वह भी देखकर हैरत में पड़ गए। यह रहस्यमयी जीव काफी चौड़ा है और मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो इसे सेरम आईलैंड के किनारे पाया गया। कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी व्हेल के शरीर का कोई हिस्सा होगा लेकिन कोई भी इस बात को लेकर कंफर्म नहीं हो सका है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website