Thursday , May 14 2026 12:43 PM
Home / Entertainment / हॉलीवुड में भारत का प्रतिनिधित्व कर गौरवांन्वित हैं दीपिका

हॉलीवुड में भारत का प्रतिनिधित्व कर गौरवांन्वित हैं दीपिका

19
मुंबई: हॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ‘‘ट्रिपल एक्स (रिटर्न ऑफ जेंडर केज)’ की रिलीज की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और एेसे में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह देश का प्रतिनिधित्व करके बहुत गौरवान्वित हैं, लेकिन साथ ही उत्साहित और कुछ नर्वस भी हैं।

दीपिका ‘ट्रिपल एक्स’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म 14 जनवरी को रिलीज होनी है। मुंबई से कल रवानगी से पहले अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं बहुत उत्साहित हूं। यह हॉलीवुड में मेरा पहला कदम है। मैं बहुत नर्वस हूं, लेकिन उत्साहित भी। आज मेरे सफर की शुरूआत है। आशा करती हूं कि हम जल्दी ही भारत भी आएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत गौरवान्वित हूं कि देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है, वह भी इस तरह के फ्रेंचाइजी में।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *