Wednesday , April 29 2026 9:51 PM
Home / Sports / साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, डिविलियर्स ने छोड़ी वनडे की कप्तानी

साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, डिविलियर्स ने छोड़ी वनडे की कप्तानी


साउथ अफ्रीका टीम के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने टीम की वनडे की कप्तानी छोड़ने का फैसला ले लिया है। यह निशित्त रुप से अफ्रीका टीम के लिए बड़ा झटका है। हालांकि डिविलयर्स ने कहा है कि वह टेस्ट, वनडे आैर टी20 में बल्लेबाज के ताैर पर अपना सहयोग देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब टीम को उनकी जरूरत हो वे हमेशा तैयार हैं।
डिविलियर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि मेरे बारे में पिछले 12 महीनों में बहुत कुछ कहा व लिखा गया है। मुझे लगता है कि अब मुझे मेरी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट करने का समय है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक साल या उससे भी ज्यादा समय तक मैंने कई प्रतिबद्धताओं का प्रबंधन करने की कोशिश की है। इस बीच मैंने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस किया।