Saturday , September 5 2026 11:05 AM
Home / Sports / दक्षिण अफ्रीका ने इंगलैंड को दिया 474 रनों का मुश्किल लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका ने इंगलैंड को दिया 474 रनों का मुश्किल लक्ष्य


नर्टिंघम: हाशिम अमला (87), डीन एल्गर (80) और कप्तान फॉफ डू प्लेसिस (63) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरे टैस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 343 रन बनाकर घोषित कर मेजबान को जीत के लिए 474 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा।

इंगलैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट खोए 4 ओवर में 1 रन बनाया। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 355 रन बनाए थे जिसके जबाव में इगंलैंड की पहली पारी 205 रनों पर सिमट गई थी।