
अक्सर लोग बिना हिसाब से चीनी का सेवन करते है लेकिन क्या आप जानते है इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है? इसे ज्यादा खाने से वजन बढ़ने के साथ कई गंभीर रोगों के होने का खतरा भी होता है। शोध के मुताबिक रोजाना सिर्फ 5 प्रतिशत तक चीनी खानी चाहिए। इसे अधिक मात्रा में खाने से यह शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बुरा प्रभाव डालती है। इससे याददाश्त कमजोर होती है जो चिड़चिड़ापन, उदासी, थकान आदि का कारण बनता है। जिससे आगे चल कर व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। तो चलिए बात करते है ज्यादा चीनी खाने से होने वाले शरीर को होने वाले नुकसान और इससे बचने के उपायों को बारे में…
डिप्रेशन
शोध के अनुसार चीनी और कार्ब्स वाला खाना नर्व सिगनल और न्यूरोट्रांसमीटर को भी प्रभावित कर सकता। चीनी मूड-बूस्टिंग न्यूरोट्रांसमीटर – सेरोटोनिन को रिलीज करता है। चीनी के लिए क्रेविंग सेरोटोनिन को प्रभावित कर सकता है, जिससे फील-गुड न्यूरोट्रांसमीटर की सीमित आपूर्ति में कमी आती है। यह दिमाग पर बुरा प्रभाव डालती है। जो दिमाग के सेल्स में संचार को रोकती है। इससे व्यक्ति की स्मरण शक्ति कमजोर होती है। साथ ही उदासी, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन का कारण बनता है। जिससे ब्रेन स्ट्रोक होने का भी खतरा बढ़ता है।
मोटापा
चीनी का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ना है। जो कई गमबीर रोगों के होने के खतरे को बढ़ाता है।
डायबिटीज
यह ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाती है। खासतौर पर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए। यह अल्जाइमर का रोग होने का खतरा बढ़ाती है।
ब्लड प्रेशर
इसका भारी मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है जो हार्ट अटैक आने का कारण बनता है।
असल में लोगों को इस बात का एहसास नहीं होता कि वो एक दिन में कितनी चीनी का सेवन कर रहे हैं। वे इस परेशानी को गंभीरता से नहीं लेते हैं लेकिन थोड़ा सी कोशिश करके इस शुगर क्रेविंग की परेशानी से पीछा छुड़ाया जा सकता है। तो आइए जानते कैसे…
– प्रोसेस्ड फूड्स और चीनी घर पर न रखें।
– नाश्ते में ओट्स, फल, दूध आदि हेल्दी चीजें खाएं।
– डेली 8-10 गिलास पानी पीए।
– रोजाना 20-30 मिनट के लिए सैर, योगा और एक्सरसाइज करें।
– तनाव कम लें और खुश रहने की कोशिश करें।
– 7-8 घंटों की पूरी नींद लें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website